भारत में इस जगह पर है दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड
भारत में लद्दाख के उमलिंग ला दर्रे पर दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड बनी है। 19,024 फीट (5,800 मीटर) की ऊंचाई पर बनी यह रोड चिसुमले और डेमचोक को जोड़ती है और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने इसका निर्माण किया है। उमलिंग ला चीन के साथ नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास बने संवेदनशील डेमचोक क्षेत्र को जोड़ता है।