भारत में इस साल मॉनसून ने तय समय से पहले दस्तक दी है। आईएमडी के मुताबिक, इसके पीछे समुद्र और हवा की अनुकूल स्थिति, मैडेन-जूलियन ऑसिलेशन (एमजेओ) और मैस्करीन हाई जैसे मौसमीय कारण हैं। एमजेओ एक तरह की मौसम गतिविधि है जो बारिश और बादलों को बढ़ावा देती है। इन्हीं कारणों से इस बार मॉनसून ने जल्दी दस्तक दी है।