भारत में इस साल 4,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगी हेक्सावेयर
आईटी कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज़ ने बताया है कि कंपनी इस साल वैश्विक स्तर पर 6,000-8,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगी जिनमें से करीब 4,000 कर्मचारियों की भर्ती भारत में की जाएगी। हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज़ ने कहा कि भारत में हैदराबाद, नोएडा, कोयंबटूर, देहरादून व बेंगलुरु सहित कई स्थानों के लिए भर्ती की जाएगी और कंपनी में फिलहाल लगभग 30,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।