भारत में इस साल IPO फंड्स ने छुआ नया आसमान, ध्वस्त किया 2021 का रिकॉर्ड
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में इस साल विभिन्न कंपनियों ने आईपीओ के ज़रिए ₹1.22 लाख करोड़ जुटाए जो एक नया रिकॉर्ड है। इस रिकॉर्ड राशि का लगभग 70% हिस्सा अगस्त के बाद से जुटाया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछला रिकॉर्ड 2021 में बना था जब कुल ₹1.18 लाख करोड़ जुटाए गए थे।