भारत में ऐसा रेलवे ट्रैक जिसकी ब्रिटिश कंपनी है मालिक, सरकार चुकाती है करोड़ों रुपये किराया
महाराष्ट्र के यवतमाल-अचलपुर के बीच 190 किलोमीटर लंबा शकुंतला रेलवे ट्रैक ब्रिटिश कंपनी किलिक निक्सन ऐंड कंपनी के स्वामित्व में है और आज़ादी के बाद हुए समझौते के तहत भारत सरकार कंपनी को ₹1.20 करोड़/वर्ष रॉयल्टी देती है। यह ट्रैक 1903-1913 के बीच बना था और इसका इस्तेमाल अमरावती से मुंबई बंदरगाह तक कपास पहुंचाने के लिए किया जाता था।