भारत में कैंसर के खतरे को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिसर्च रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लोगों को अपने जीवनकाल में कैंसर होने का खतरा लगभग 11% है यानी हर 100 में से 11 लोगों को ज़िंदगी में कभी न कभी कैंसर हो सकता है। 2015-19 के आंकड़ों के अनुसार, भारत में रिपोर्ट किए गए कैंसर के सभी मामलों में 51.1% केस महिलाओं में हैं।