भारत में कौन-कौनसी दवाओं के नमूने गुणवत्ता जांच में खरे नहीं उतरे?
ड्रग नियामक संस्था 'केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन' के अनुसार, जांच में 52 दवाइयों के नमूने घटिया गुणवत्ता के मिले हैं। इनमें पैरासिटामोल, पैंटोप्राज़ोल, क्लोनाज़ेपम, दर्द निवारक डाइक्लोफिनेक, ऐंटी-हाइपरटेंशन ड्रग टेल्मिसर्टन, सांस-संबंधी बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली एम्ब्रोक्सोल, ऐंटी-फंगल फ्लुकोनाज़ोल, कुछ मल्टीविटामिन, कैल्शियम टेबलेट्स और सेफोटैक्सिम समेत कुछ ऐंटीबॉयोटिक्स शामिल हैं।