अमृतसर (पंजाब) के श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) की ऊपरी मंज़िल के बाहरी हिस्से को 750 किलोग्राम सोने की परत से जड़वाया गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी) में सोने के तीन गुंबद हैं, पद्मनाभस्वामी मंदिर (तिरुवनंतपुरम) के ग्रेनाइट के खंभे सोने से मढ़े हुए हैं और कामाख्या मंदिर (असम) का गुंबद 19 किलो सोने से बना है।