भारत में कौन-कौनसे सेक्टर देते हैं सबसे ज़्यादा रोज़गार?
इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 के मुताबिक, भारत में सबसे ज़्यादा रोज़गार सर्विसेज़ सेक्टर दे रहा है और पिछले 6 वर्षों में इसने 4 करोड़ नौकरियां जोड़ी हैं। MSME सेक्टर में 32.8 करोड़ लोग कार्यरत हैं जबकि संगठित विनिर्माण क्षेत्र में रोज़गार साल-दर-साल 6% की दर से बढ़ा है। कृषि क्षेत्र अब भी कुल वर्कफोर्स के 46.1% को रोज़गार प्रदान करता है।