भारत में मुद्रा के तौर पर इस्तेमाल होने वाले सभी सिक्के टकसाल में बनते हैं जो सरकारी कारखाने होते हैं। भारत में नोएडा, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता में 4 टकसाल हैं। डॉट के निशान वाले सिक्के नोएडा, डायमंड के निशान वाले सिक्के मुंबई, स्टार के निशान वाले सिक्के हैदराबाद और बिना निशान वाले सिक्के कोलकाता के टकसाल में बनते हैं।