भारत में किन रेलवे स्टेशनों का है सबसे छोटा नाम और वे किस राज्य में हैं?
ओडिशा का 'इब' (IB) और गुजरात का 'ओद' (OD) नामक रेलवे स्टेशन अपने सबसे छोटे नाम के लिए जाने जाते हैं। हावड़ा-नागपुर-मुंबई रेलवे लाइन पर पड़ने वाले 'इब' स्टेशन पर सिर्फ 2 प्लैटफॉर्म्स हैं और यहां बहुत कम ट्रेनें रुकती हैं। इस स्टेशन का नाम 'इब' वहां बहने वाली इब नदी के नाम पर रखा गया है।