भारत में कंपनियों के CEO का औसत वेतन ₹10 करोड़ पर पहुंचा: डेलॉयट इंडिया
वित्तीय सेवा परामर्श कंपनी डेलॉयट इंडिया के सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में कंपनियों के सीईओ का औसत वेतन पिछले वर्ष की तुलना में 13% बढ़कर ₹10 करोड़ हो गया है। सीईओ को मिलने वाले वेतन पैकेज का 40% हिस्सा निश्चित है जबकि 60% हिस्सा जोखिम पर आधारित है। इसके बाद सीओओ और सीएफओ सबसे अधिक वेतन पाने वाले कार्यकारी हैं।