फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स असोसिएशन (एफएडीए) के मुताबिक, मौसम के अनियमित पैटर्न के चलते भारत में ऑटोमोबाइल की बिक्री प्रभावित हो रही है और 7.8 लाख वाहन इन्वेंट्री में पड़े हैं। अत्यधिक बारिश और बाढ़ के चलते दोपहिया वाहनों की बिक्री में महीने-दर-महीने 7.29% की गिरावट आई है। बकौल एफएडीए, खरीदारी में देरी के चलते ऑटोमोबाइल बाज़ार दबाव में है।