भारत में किस धर्म की कितनी महिलाएं करती हैं नौकरी? सबसे पीछे कौन?
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, विभिन्न धार्मिक समूहों में महिलाओं की भागीदारी में ईसाई धर्म सबसे आगे है जिसकी लगभग 38.3% महिलाएं श्रम बल का हिस्सा हैं। सिख धर्म की लगभग 26.7%, हिंदू धर्म की लगभग 33.3% और मुस्लिम धर्म की लगभग 21.4% महिलाएं कार्यबल या रोज़गार से जुड़ी हैं। बीते कुछ वर्षों में कार्यबल में महिलाओं की सहभागिता बढ़ी है।