भारत में 'महालया' पर्व को पितरों की अंतिम विदाई के साथ ही मां भगवती के पृथ्वी पर आगमन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन मां दुर्गा, भगवान शिव के निवास कैलाश पर्वत से अपने मायके पृथ्वी लोक पर अवतरित हुई थीं। 'महालया' को 'महालया अमावस्या' के नाम से भी जाना जाता है।