भारत में सबसे बड़ा रेल हादसा 1981 में बिहार में हुआ था जिसमें 800 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। 1995 में यूपी में 2 ट्रेनों की टक्कर में 250 से अधिक, 1999 में पश्चिम बंगाल में ब्रह्मपुत्र मेल व अवध-असम एक्सप्रेस हादसे में 285 और ओडिशा में हुए हादसे (2023) में तकरीबन 300 लोगों की मौत हुई थी।