भारत में कम हेल्दी प्रोडक्ट्स बेच रही हैं पेप्सिको व यूनिलिवर: ATNI
ऐक्सेस टू न्यूट्रिशन इनिशिएटिव (एटीएनआई) की रिपोर्ट के मुताबिक, पेप्सिको व यूनिलीवर जैसी कंपनियां भारत समेत दूसरे अन्य लो-इनकम वाले देशों में कम हेल्दी प्रोडक्ट्स बेच रही हैं। इस रिपोर्ट में निम्न व निम्न मध्यम आय वाले देशों की सूची में भारत के साथ इथियोपिया, घाना, केन्या, नाइजीरिया, पाकिस्तान, फिलीपींस, तंज़ानिया और वियतनाम को शामिल किया गया है।