भारत में कहां से आया राजमा और कैसे हुआ इतना मशहूर?
पहले राजमा की पैदावार भारत में नहीं होती थी और इसे पुर्तगाली व स्पेनिश व्यापारी भारत में लेकर आए थे। राजमा की उत्पत्ति मध्य अमेरिका में हुई थी और इसे प्राचीन मेसो-अमेरिका में लगभग 7500 साल पहले उगाया जाने लगा था। 18वीं सदी में भारत में पंजाबी ढाबों पर चावल के साथ राजमा परोसा जाने लगा जिससे यह मशहूर हुआ।