भारत में खुदकुशी करने वाले औसतन 10 लोगों में 7 पुरुष: रिपोर्ट
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में खुदकुशी करने वाले औसतन 10 लोगों में से 7 पुरुष होते हैं। एनसीआरबी के अनुसार, 2022 में देश में 1.70 लाख से अधिक लोगों ने खुदकुशी की थी जिनमें से 1.22 लाख से अधिक पुरुष थे और सर्वाधिक मामलों में खुदकुशी का कारण परिवार संबंधी विवाद था।