भारत में खेलों की यह औकात है: दिलजीत के कॉन्सर्ट के बाद स्टेडियम में फैली गंदगी पर ऐथलीट

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सिंगर-ऐक्टर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के बाद फैली गंदगी को दिखाते हुए ऐथलीट बेअंत सिंह ने एक वीडियो में कहा है, "भारत में खेलों, खिलाड़ियों और स्टेडियम की यह औकात है।" उन्होंने कहा, "यहां लोग दारू पीकर नाच-गाना करते हैं...10-10 दिन के लिए स्टेडियम बंद रहता है। बच्चों का सामान तोड़ दिया जाता है।"

Load More