बर्नस्टीन रिसर्च के मुताबिक, जेन ज़ी कंज़्यूमर्स भारतीय डी2सी (डायरेक्ट-टू-कंज़्यूमर) और क्विक कॉमर्स कंपनियों के विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। स्पीड और कन्वीनियंस के चलते जेन ज़ी की पसंद वाले ब्रैंड्स ग्रोथ कर रहे हैं जबकि पारंपरिक ब्रैंड्स की बाज़ार हिस्सेदारी घट रही है। जेन ज़ी का खपत में 17% योगदान होने से कंपनियां स्ट्रैटजी बदलने को मजबूर हैं।