भारत में गूगल पे यूज़र्स के लिए लॉन्च किए गए 6 नए फीचर्स
गूगल ने भारत में गूगल पे यूज़र्स के लिए गूगल फिनटेक फेस्ट 2024 में 6 नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। इसमें यूपीआई सर्कल या डेलिगेट पेमेंट सपोर्ट, यूपीआई वाउचर या ईरूपी सपोर्ट, बिल पेमेंट के लिए क्लिकपे क्यूआर स्कैन, प्रीपेड यूटिलिटी पेमेंट, यूपीआई लाइट के लिए ऑटो पे और रुपे कार्ड के लिए टैप ऐंड पे सर्विस शामिल हैं।