भारत में ग्रामीण क्षेत्रों में खुदरा स्टोर पर UPI क्यूआर लेनदेन इस साल 33% बढ़ा: रिपोर्ट
डिजिटल नेटवर्क पेनियरबाय की रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में अर्द्ध-शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में खुदरा स्टोर पर यूपीआई क्यूआर लेनदेन में 33% की वृद्धि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल बीमा पॉलिसी खरीद और प्रीमियम संग्रह में लेनदेन की मात्रा 127% बढ़ी है। बकौल रिपोर्ट, व्यावसायिक ऋण और स्वर्ण ऋण समेत ऋण उत्पादों में 297% की वृद्धि हुई है।