भारत में गिरती सेल व बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच सैमसंग करेगी कर्मचारियों की छंटनी: रिपोर्ट
'मनी कंट्रोल' के मुताबिक, भारत में घटती बिक्री और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण कंपनी के मूल्य और बाज़ार हिस्सेदारी में आई उल्लेखनीय गिरावट के बाद सैमसंग अपनी भारतीय इकाई में कर्मचारियों की छंटनी करेगी। यह छंटनी कंपनी के सेल्स, मार्केटिंग और ऑपरेशन्स से हो सकती है। बकौल रिपोर्ट, यह संख्या भारत के वर्कफोर्स का 20% हिस्सा हो सकती है।