भारत में गिरफ्तार हुए अमेरिकी नागरिक के पास से चीन के पासपोर्ट के अलावा और क्या-क्या मिला?
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि शनिवार को उत्तर प्रदेश के महाराजगंज ज़िले में नेपाल सीमा से गिरफ्तार किए गए अमेरिकी नागरिक जॉर्डन ब्राउन के पास चीनी पासपोर्ट था। उनके पास से मोबाइल फोन, नेपाली मुद्रा, धार्मिक किताबें, AI-पावर्ड ट्रांसलेशन डिवाइस, एक डायरी, कलाई घड़ी और अन्य निजी सामान भी मिले। इस मामले की जांच अलग-अलग एजेंसियां कर रही हैं।