भारत में गोवा समेत इन जगहों पर धूमधाम से होता है न्यू ईयर सेलिब्रेशन
पूरी दुनिया में 31 दिसंबर की रात नए साल का जश्न बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं, भारत में गोवा, गुलमर्ग (जम्मू-कश्मीर), गोकर्ण (कर्नाटक), ऊटी (तमिलनाडु), मसूरी (उत्तराखंड), हिमाचल प्रदेश के शिमला व मनाली में भी नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया जाता है। गोवा की नाइट लाइफ और पार्टीज़ फेमस हैं।