भारत में घुसने के दौरान लैंडमाइन ब्लास्ट में लश्कर कमांडर समेत 4 आतंकी हुए ढेर
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के रास्ते भारत में घुसपैठ की कोशिश के दौरान लैंडमाइन विस्फोट में लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष कमांडर समेत 4 पाकिस्तानी आतंकी मारे गए। इनकी पहचान मुहम्मद इश्तियाक, मुहम्मद फैज़ान (शीर्ष LeT कमांडर), मुहम्मद वकास और मुहम्मद आसिम के रूप में हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, घुसपैठ रोकने के लिए भारतीय बलों ने बारूदी सुरंगें बिछाई थीं।