भारत में घर खरीदना हो रहा मुश्किल, सर्वे में 80% लोगों ने बताई एक ही समस्या
'एनारॉक' के सर्वे में करीब 80% लोगों ने भारत में प्रॉपर्टी की कीमतों में ताबड़तोड़ उछाल से घर खरीदने को मुश्किल काम बताया है। सर्वे के अनुसार, 47% लोग इससे 'बहुत परेशान', 10% लोग 'बहुत ही ज़्यादा चिंतित', 12% लोग 'थोड़े चिंतित' जबकि 24% लोग 'सामान्य रूप से परेशान' हैं। 7% लोगों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।