मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को 'प्रभास' और 'पावक' नामक दो चीतों को गांधी सागर अभयारण्य में छोड़ा। कूनो नैशनल पार्क के बाद गांधी सागर अभयारण्य देश में दूसरा चीता अभयारण्य बन गया है। यादव ने कुछ तस्वीरें शेयर कर X पर लिखा, "एमपी की धरती जैव विविधता को संवर्धित करने का आदर्श केंद्र बन चुकी है।"