भारत में छंटनी करने वाली है नोकिया, किन कर्मचारियों पर पड़ सकता है असर?
'मनीकंट्रोल' के अनुसार, नोकिया बड़े स्तर पर भारत में छंटनी की योजना बना रही है। नोकिया नवंबर-2025 से शुरू होने वाले ग्लोबल रीस्ट्रक्चरिंग के तहत वैश्विक वर्कफोर्स के करीब 20% तक कर्मचारियों की कटौती कर सकती है जिसका असर भारत पर भी पड़ने की संभावना है। इसका असर सेल्स, मैनेजमेंट, टेक्निकल टीमों सहित कई विभागों पर पड़ सकता है।