भारत में ज़्यादातर पैकेज़्ड फूड में कार्बोहाइड्रेट व वसा की मात्रा अधिक: रिसर्च
एक रिसर्च के मुताबिक, शोधकर्ताओं ने भारतीय बाज़ार में उपलब्ध इडली मिक्स, ब्रेकफास्ट सीरियल, दलिया मिक्स, बेवरेज मिक्स जैसे पैकेज़्ड फूड पर शोध किया जिसमें 80% पैकेज़्ड फूड के पैकेट पर लिखीं जानकारियां सही पाई गई हैं। वहीं, इस रिसर्च से पता चला कि ज़्यादातर पैकेट बंद फूड में कार्बोहाइड्रेट, वसा और चीनी की मात्रा ज़्यादा होती है।