भारत में जून में 10 महीने के उच्चतम स्तर पर रही सर्विस सेक्टर की गतिविधि
जून में भारत में सर्विस सेक्टर की गतिविधि 10 महीने के उच्चतम स्तर पर रही। एचएसबीसी इंडिया सर्विसेज़ परचेज़िंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) के मुताबिक, जून में सर्विस सेक्टर की गतिविधि मई के 58.8 से बढ़कर 60.4 पर पहुंच गई है। वहीं, देश में जून में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की गतिविधि 14 महीने के उच्चतम स्तर 58.4 पर पहुंच गई है।