भारत में जून में 14.49% बढ़कर 84.63 मीट्रिक टन हुआ कोयला उत्पादन
केंद्रीय कोयला मंत्रालय के मुताबिक, भारत में जून 2024 में कोयला उत्पादन 14.49% की बढ़ोतरी के साथ 84.63 मीट्रिक टन हुआ। कोयला मंत्रालय ने बताया कि पिछले वर्ष इसी अवधि में 73.92 मीट्रिक टन कोयला उत्पादन हुआ था। कोयला मंत्रालय के मुताबिक, जून 2024 में भारत का कोयला डिस्पैच 85.76 मीट्रिक टन (अनंतिम) तक पहुंच गया।