भारत में जेनरेशन बीटा के पहले बच्चे का जन्म कहां व कब हुआ और क्या है उसका नाम?
भारत में जेनरेशन बीटा (2025 से 2039 के बीच जन्मे) के पहले बच्चे का जन्म आइज़ोल (मिज़ोरम) के सिनोड अस्पताल में 1 जनवरी, 2025 को रात 12:03 बजे हुआ। बच्चे का नाम फ्रैंकी रेमरूएटदिका ज़ेडेंग है और जन्म के समय उसका वज़न 3.12 किलोग्राम था। ज़ेडेंग पूरी तरह स्वस्थ है और उसकी एक बड़ी बहन भी है।