भारत में जेमिनाई AI का नया पर्सनल फीचर हुआ लॉन्च, जानें खासियत
गूगल ने भारत में जेमिनाई AI ऐप को और बेहतर बनाते हुए पर्सनल इंटेलिजेंस फीचर शुरू किया है। यह फीचर यूज़र्स को ज़्यादा समझदार और उनकी ज़रूरत के अनुसार जवाब देने के लिए बनाया गया है। इस नए फीचर के ज़रिए यूज़र्स अपने जीमेल, गूगल फोटोज, यूट्यूब और सर्च को जेमिनाई से जोड़ सकते हैं।