भारत में जुलाई का आसमान अप्रैल जैसा आ रहा नज़र, सैटेलाइट तस्वीरों से हुआ खुलासा
IMD के अनुसार, भारत में मानसून के 'ब्रेक' फेज़ में जाने की संभावना है और 17-जुलाई तक मध्य भारत और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में बारिश सामान्य से कम रहेगी। जुलाई में आमतौर पर दिखने वाले बादलों की जगह अप्रैल जैसी साफ धूप वाला मौसम है। इस दौरान बारिश मुख्यतया उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों तक सीमित रहेगी।