अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के प्रशासन की हालिया समय में सबसे बड़ी डीनैचुरलाइज़ेशन ड्राइव के तहत भारत में जन्मे नीरज शर्मा नामक सीईओ समेत 17 नैचुरलाइज़्ड अमेरिकियों से उनकी नागरिकता छीनी जाएगी। मैग्नाविज़न एलएलसी के सीईओ और मालिक शर्मा ने 11 फर्ज़ी H-1B वीज़ा पिटीशन पर साइन कर उन्हें यूएस सिटिज़नशिप ऐंड इमिग्रेशन सर्विसेज़ के पास फाइल किया था।