भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर से ज़्यादा तेज़ी से आत्महत्या कर रहे छात्र
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के आधार पर जारी 'छात्र आत्महत्या: भारत में फैलती महामारी' रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में जनसंख्या की वृद्धि दर से ज़्यादा तेज़ी से छात्र आत्महत्या कर रहे हैं। पिछले दशक में 0-24 साल की आयुवर्ग आबादी 58.2 करोड़ से घटकर 58.1 करोड़ हो गई जबकि छात्र आत्महत्याओं की संख्या 6,654 से 13,044 हो गई।