भारत में जल्द शुरू होगी मस्क की स्टारलिंक सेवा, सैटेलाइट स्पेक्ट्रम को मिली मंज़ूरी
भारत में एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा स्टारलिंक के लॉन्च होने का रास्ता साफ हो गया है। डिजिटल कम्युनिकेशंस कमीशन (DCC) ने सैटेलाइट इंटरनेट के लिए स्पेक्ट्रम आवंटन संबंधी TRAI की सिफारिशों को मंज़ूरी दे दी है। अंतिम ज़रूरी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद स्टारलिंक, वनवेब और जियो जैसी कंपनियां भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं शुरू कर सकेंगी।