भारत में टेक कंपनी में इंटर्न के 2 पदों के लिए आए 1,200 लोगों के आवेदन; CEO ने दी प्रतिक्रिया
टेक कंपनी अनमैन्ड डायनेमिक्स के सीईओ श्रीनाथ मल्लिकार्जुनन ने लिंक्डइन पर बताया है कि भारत में उनकी कंपनी में इंटर्न के 2 पदों के लिए करीब 1200 लोगों ने आवेदन कर दिया जिनमें से 20 को अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। उन्होंने अपने पोस्ट में भारत में बढ़ती बेरोज़गारी और शिक्षा प्रणाली की खामियों पर चिंता जताई है।