भारत में ट्रेन में सफर करने के दौरान कितनी देर सो सकते हैं यात्री?
भारतीय रेलवे के मुताबिक, किसी ट्रेन के रिज़र्व कोच (स्लीपर व एसी) में यात्री रात 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक मिडल बर्थ उठाकर सो सकते हैं। वहीं, सफर के दौरान बाकी समय में यात्रियों को बैठे रहने की अनुमति होती है। हालांकि, बीमार लोगों, विकलांग और गर्भवती महिलाओं को इस नियम से छूट मिलती है।