भारत में टेस्ला व स्टारलिंक के आने पर अबतक कोई चर्चा नहीं हुई: पीयूष गोयल
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने टेस्ला, स्टारलिंक के भारत में संभावित निवेश को लेकर कहा है, "मेरी जानकारी में टेस्ला या स्टारलिंक को लेकर बातचीत नहीं हुई है।" गौरतलब है, मस्क ने अप्रैल-2024 में अपनी भारत यात्रा को रद्द किया था। बकौल रिपोर्ट, मस्क इस दौरान भारत में टेस्ला की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट जैसी कई योजनाओं का एलान करने वाले थे।