भारत में डेंगू के टीके के लिए तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल हुआ शुरू

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और पैनेसिया बायोटेक ने भारत की पहली स्‍वदेशी डेंगू वैक्‍सीन के लिए क्लीनिकल ट्रायल का तीसरा चरण शुरू किया है। यह परीक्षण पैनेसिया बायोटेक द्वारा विकसित स्वदेशी टेट्रावैलेंट डेंगू वैक्सीन 'डेंगीऑल' के प्रभाव का मूल्यांकन करेगा। पैनेसिया बायोटेक देश के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 19 जगहों पर चरण-3 का क्लीनिकल परीक्षण करेगा।

Load More