भारत में डीमेट अकाउंट की संख्या हुई रूस, मेक्सिको और जापान की आबादी से अधिक
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भारत में अगस्त में 42.3 लाख नए डीमैट अकाउंट खुले जिसके साथ पहली बार इनकी संख्या 17-करोड़ के पार हो गई है। भारत में डीमैट अकाउंट की कुल संख्या अब रूस, इथियोपिया, मेक्सिको और जापान जैसे देशों की आबादी से अधिक हो गई है। जनवरी-2023 से 6 करोड़ से अधिक नए डीमैट अकाउंट जुड़ चुके हैं।