भारत में डिलीवर की गई पहली टेस्ला कार, इस हाई प्रोफाइल शख्स ने खरीदी गाड़ी
भारत की पहली टेस्ला कार महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने खरीदी है। कार की डिलीवरी सरनाईक को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित 'टेस्ला एक्सपीरियंस सेंटर' में की गई। उन्होंने कहा, "मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे भारत की पहली टेस्ला कार (मॉडल Y) खरीदने का मौका मिला।" 15 जुलाई को यह सेंटर खुला था।