भारत में दिखी 'शापित' मछली, 'आपदाओं का देती है संकेत'; सामने आई तस्वीर
तमिलनाडु के तट पर दुर्लभ ओरफिश मिली है जिसे 'प्रलय मछली' कहा जाता है। लोक कथाओं में कहते हैं कि यह भूकंप-सुनामी जैसी प्राकृतिक आपदाओं का संकेत देती है। यह समुद्र की गहराई में रहती है और जीवित हालत में सतह पर बहुत कम दिखती है। हालांकि, वैज्ञानिक कहते हैं कि इसका किसी आपदा से सीधा संबंध नहीं मिला है।