भारत में दर्ज हुआ 'मंकीपॉक्स' का पहला संदिग्ध मामला
भारत मे एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) का पहला संदिग्ध मामला मिला है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि यह संदिग्ध मरीज़ एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) संक्रमण का सामना कर रहे देश से आया है। संक्रमित युवक को एक अस्पताल में आइसोलेट किया गया है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। मंत्रालय ने कहा, "एमपॉक्स की पुष्टि के लिए मरीज़ के सैंपल की टेस्टिंग जारी है।"