भारत में ना पाए जाने के बावजूद कैसे ओडिशा के जंगल में पहुंच गए ओरंगुटान?
ओडिशा के जंगल में 5 छोटे ओरंगुटान मिले हैं। बालासोर DFO इंदलकर प्रतीक प्रकाश ने बताया कि इनकी कम उम्र और सीमित आवाजाही को देखते हुए उनके अपने दम पर यहां पहुंचने की संभावना कम है। वन विभाग को संदेह है कि इसमें इंसानी हस्तक्षेप हो सकता है। प्रकाश ने कहा, "तस्करी एक संभावना है...फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं कर सकते।"