भारत में नौकरी ढूंढ रहे 50% Gen Z कर रहे जॉब स्कैम का सामना, सर्वे में हुआ खुलासा
लिंक्डइन जॉब सर्च सेफ्टी पल्स 2026 सर्वे के मुताबिक, भारत में नौकरी ढूंढने वाले लगभग 49% जेन-ज़ी नौकरी से जुड़े किसी स्कैम का शिकार होने से बाल-बाल बचे जबकि जेन-एक्स प्रोफेशनल्स में यह आंकड़ा 36% है। रिपोर्ट के अनुसार, 82% भारतीय प्रोफेशनल्स अब किसी भी नौकरी के लिए अप्लाय करने से पहले उसकी सच्चाई परखने के लिए समय लेते हैं।