भारत में नवंबर में कितनी रही शाकाहारी व मांसाहारी थाली की औसत लागत?

'क्रिसिल' के मुताबिक, नवंबर-2023 के मुकाबले नवंबर-2024 में घर में शाकाहारी थाली बनाने की औसत लागत 7% अधिक जबकि मांसाहारी थाली की औसत लागत 2% अधिक रही। नवंबर-2024 में शाकाहारी थाली की औसत लागत ₹32.7 जबकि मांसाहारी थाली की ₹61.5 रही। आलू, टमाटर व ब्रायलर मुर्गे की कीमतों में बढ़ोतरी से शाकाहारी व मांसाहारी थाली की औसत लागत अधिक रही।

Load More